13 जून 2023, शिमला मैं तीन दिन की विभागीय वर्कशॉप के लिए शिमला गया था। उस समय कॉलेज के 3 दोस्त विक्रांत गुलेरिया, प्रवीण ठाकुर और गगन दीप फौंटा भी शिमला में ही थे। इसलिए, एक बैठक का निर्णय लिया गया। बारिश भरा मौसम था तो यह एक दो बियर पीने का बिल्कुल उपयुक्त समय था। इसलिए हम मॉल रोड पर डिलाइट्स कैफे और बार में बैठे। बहुत सारी राजनीति पर चर्चा हुई। फिर ख्याल आया श्रीखंड यात्रा करने का जिसको मैं कॉलेज टाइम से प्लान कर रहा हूँ। "भाई श्रीखंड चलोगे?"... मेने कहा । तुरंत, चुनौती प्रेमी गगन दीप फाउंटा ने कहा, ठीक है मैं तैयार हूं..चलो चलते हैं। प्रवीण ठाकुर 2016 में एक बार जा चुके हैं तो उन्होंने भी सोच-विचार कर कहा, ठीक है हम ठीक से प्लान करेंगे। विक्रांत पी नहीं रहे थे और उन्हें ऊंचाई से डर भी लगता है इसलिए उन्होंने नहीं जाने का फैसला किया। शुरू में, मुझे प्रवीण और गागा पर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि हम थोड़े से हाई थे और इतनी जोखिम भरी यात्रा की योजना बनाने या तय करने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन कुछ दिनों बाद गागा ने मुझे फोन किया और पूछा कि हम कब जा रहे हैं। मुझे यकीन न...